खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मथुरा में बांके बिहारी मंदिर से सटी पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर इस कॉरिडोर का निर्माण किया जायेगा। बता दें की यूपी सरकार ने मंगलवार को इसकी जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट को दी हैं।
सरकार द्वारा दी गई इस जानकारी से साफ हो गया हैं की आने वाले दिनों में मथुरा 'कृष्ण जन्मभूमि' पर कॉरिडोर का निर्माण किया जायेगा। मथुरा में आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े, इसके लिए यहां कॉरिडोर बनाये जाएंगे।
दरअसल मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी इसमें 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 7 लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद से यहां भी कॉरिडोर मनाने की मांग होने लगी। अब इसको लेकर सरकार के द्वारा योजना बनाई जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment