वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 बार बने हैं दोहरा शतक, देखें लिस्ट?
पहला दोहरा शतक: भारत के सचिन तेंदुलकर ने 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में 147 गेंद पर नाबाद 200 रन की पारी खेली थी
दूसरा दोहरा शतक: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के वीरेंद्र सहवाग का नाम हैं। सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 149 गेंद पर 219 रन की पारी खेली थी।
तीसरा दोहरा शतक: भारत के रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 158 गेंद पर 209 रन बनाये थें।
चौथा दोहरा शतक: वनडे में चौथा दोहरा शतक भारत के रोहित शर्मा ने लगाया था। इन्होने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 173 गेंद पर 264 रन की पारी खेली थी।
पांचवां दोहरा शतक: वनडे क्रिकेट में पांचवा दोहरा शतक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने लगाया था। इन्होने 24 फरवरी 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंद पर 215 रन की पारी खेली थी।
छठा दोहरा शतक: न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने विंडीज के खिलाफ मार्च 2015 में 163 गेंदों पर 237 रन की पारी खेली थी।
सातवां दोहरा शतक: वनडे क्रिकेट में सातवां दोहरा शतक रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2017 को लगाया था। इन्होने श्रीलंका के खिलाफ 153 गेंद पर 208 रन की नाबाद पारी खेली थी.
आठवां दोहरा शतक: पाकिस्तान के फखर जमां ने जुलाई 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 156 गेंद पर 210 रन की नाबाद पारी खेली थी।

0 comments:
Post a Comment