खबर के अनुसार बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि0 (कम्फेड) ने सुधा दूध की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की हैं। दूध की नई कीमतें 11 अक्टूबर से प्रदेश भर में लागू हो जाएगी और लोगों को दूध के लिए नई कीमते देनी होगी।
आपको बता दें की दूध की बढ़ी हुई कीमतों पर बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि0 (कम्फेड) की एमडी शिखा श्रीवास्तव ने कहा है की ग्रहकों के लिए जिस तरह से दूध की कीमतें बढ़ी हैं उसी तरह से किसानो के लिए भी इसकी कीमतों में वृद्धि की गई हैं।
कितना बड़ा दाम : सुधा गोल्ड की कीमत 56 रुपये से बढ़ाकर 59 रुपये कर दिया गया हैं। वहीं शक्ति 49 से बढ़कर 51 किया गया हैं। जबकि गाय का दूध 46 से बढ़कर 48 रुपये तथा सुधा हेल्दी 44 से बढ़कर 46 रुपये कर दिया गया है।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment