खबर के अनुसार नोरू चक्रवात के प्रभाव को लेकर मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली की ओर से बिहार सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़े।
आपको बता दें की इस चक्रवात के असर से पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिले में भारी बारिश होने की संभावना हैं। वहीं पटना बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नोरू चक्रवात की वजह से बिहार में बादलों का आना जाना जारी रहेगा। राज्य के कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेगी। वहीं एक दो स्थान पर वज्रपात होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment