खबर के अनुसार चुनाव आचार संहिता लागू होने पर चुनाव या कैंडिडेट्स से संबंधित कोई भी आपात्तिजन गतिविधिया गैर क़ानूनी मानी जाएगी। अगर आप कोई आपात्तिजन गतिविधिया करते हैं तो आयोग के द्वारा आप पर कार्रवाई की जा सकती हैं।
हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी?
1 .आचार संहिता के दौरान सरकारी भवनों में पीएम, सीएम, या किसी भी राजनीतिक व्यक्तियों की तस्वीरें लगाने पर रोक होती हैं।
2 .चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार अपनी उपलब्धियों के विज्ञापन मीडिया में नहीं दे सकती है।
3 .सरकार इस दौरान किसी भी नए काम या योजना की स्वीकृति नहीं दे सकती हैं।
4 .कोई भी राजनीतिक पार्टी जाति या धर्म के आधार पर वोटर्स से वोट नहीं मांग सकती हैं।
5 .इस दौरान सरकार किसी अधिकारी या कर्मचारी की ट्रांसफर या पोस्टिंग नहीं कर सकती है।
6 .चुनाव अचार संहिता के दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों के होर्डिंग्स नहीं लगा सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment