हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

शिमला चुनाव: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा के लिए वोटिंग होगी। जबकि 8 दिसंबर को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे।

खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार 25 अक्‍टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। वहीं 27 अक्‍टूबर को स्‍क्रूटनिंग होगी, जबकि 29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हैं। ये लोग 12 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। इसको लेकर आयोग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। 

चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा और आठ दिसंबर को चुनाव के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत यहां चुनाव कराये जायेंगे।

0 comments:

Post a Comment