खबर के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सहित एनएचएआई ने परसरमा से अररिया तक एनएच 327 ई की चौड़ाई बढ़ाने का फैसला किया हैं। इस सड़क को एनएचएआई के द्वारा फोरलेन का बनाया जायेगा।
आपको बता दें की इस सड़क के फोरलेन होने से सुपौल, मधेपुरा, अररिया, मधुबनी, दरभंगा और सहरसा जिला के लोगों को बंगाल और नार्थ ईस्ट जाने में करीब 80 किमी दूरी की बचत होगी। इससे यहां के लोगों का आवागवन तेज और सुगम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सड़क का डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके निर्माण से राज्य के कई जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment