बिहार में B.Com, B.Sc, BCA, B.Tech के लिए भर्ती

पटना: 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (IIT Patna) ने ऑफिस असिस्टेंट और तकनीकी रिसर्च फेलो जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में B.Com, B.Sc, BCA, B.Tech, M.Tech, MCA और डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की संस्थान ने कुल 7 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें सीनियर रिसर्च फेलो (टेक्निकल), जूनियर रिसर्च फेलो (टेक्निकल) और ऑफिस असिस्टेंट के पद शामिल हैं। यह नियुक्तियाँ पूर्णकालिक आधार पर की जाएंगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

पात्रता और योग्यता:

ऑफिस असिस्टेंट: B.Com, B.Sc, BCA, डिप्लोमा (1 साल अनुभव सहित) या B.Tech/ B.E. वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। MS Word, Excel में दक्षता, वेब पेज डिज़ाइन और अकाउंटिंग का ज्ञान वांछनीय है।

जूनियर रिसर्च फेलो: B.Tech/BE, MCA, या MSc (CS) वाले उम्मीदवार जिनके पास AI, ML, NLP में सिस्टम बनाने का अनुभव है।

सीनियर रिसर्च फेलो: M.Tech/M.E./MS (CSE/AI/DS/IT) वाले उम्मीदवार जिनके पास NLP, Machine Translation या LLMs में 1 वर्ष का अनुभव है।

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹45,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश को पढ़ें।

आयु सीमा:

भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मई 2025

आधिकारिक वेबसाइट: www.iitp.ac.in

0 comments:

Post a Comment