8वें वेतन आयोग: क्लर्क, चपरासी, कांस्टेबल की नई सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए राहत भरी खबर आने की उम्मीद है। लंबे समय से प्रतीक्षित 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) जल्द ही हकीकत बन सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, यह नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है। इससे लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनधारक लाभान्वित होंगे।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

सरकारी वेतन निर्धारण में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक निश्चित गुणक (Multiplier) होता है, जिससे पुराने बेसिक वेतन को गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹18,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 है, तो उसका नया वेतन ₹18,000 × 2.86 = ₹51,480 हो जाएगा।

8वें वेतन आयोग में संभावित बदलाव

अगर मीडिया में सामने आ रही संभावनाओं की बात करें तो फिटमेंट फैक्टर को 1.92 से लेकर 2.86 तक तय किया जा सकता है। इस आधार पर अलग-अलग पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी में भारी इजाफा हो सकता है।

लेवल 1 – पदनाम: चपरासी, अटेंडर | वर्तमान मूल वेतन: ₹18,000 | संभावित वेतन (2.86 फिटमेंट फैक्टर): ₹51,480

लेवल 2 – पदनाम: लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) | वर्तमान मूल वेतन: ₹19,900 | संभावित वेतन (2.86 फिटमेंट फैक्टर): ₹56,914

लेवल 3 – पदनाम: कांस्टेबल, स्किल्ड स्टाफ | वर्तमान मूल वेतन: ₹21,700 | संभावित वेतन (2.86 फिटमेंट फैक्टर): ₹62,062

0 comments:

Post a Comment