केले का कमाल: सिर्फ 2 रोज खाएं, 7 बीमारियां रहें दूर

हेल्थ डेस्क। फल अगर सेहत की चाबी हैं, तो केला उस चाबी का सबसे सस्ता और असरदार हिस्सा है। रोजाना सिर्फ दो केले खाने से शरीर को न केवल ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि 7 आम लेकिन गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, केले में पाए जाने वाले विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाते हैं। आइए जानते हैं कि रोज दो केले खाने से किन बीमारियों को दूर रहा जा सकता है। 

1. कब्ज और पाचन 

केले में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सक्रिय बनाता है। रोज सुबह दो केले खाने से पेट साफ़ रहता है और कब्ज की समस्या में काफी राहत मिलती है।

2. हाई ब्लड प्रेशर

केला पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है। यह शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।

3. एनिमिया 

केले में आयरन की मात्रा होती है, हालांकि कम मात्रा है, लेकिन फिर भी शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। इससे खून की कमी की संभावना घटती है और शरीर में थकावट कम महसूस होती है।

4. दिल की बीमारी

फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर केला हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

5. हड्डियों की कमजोरी

केले में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। दूध या दही के साथ केला खाने से कैल्शियम का अवशोषण बेहतर होता है।

6. तनाव और मूड स्विंग्स

केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में 'सेरोटोनिन' नामक हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। यह मानसिक तनाव को कम करने और मूड बेहतर करने में मदद करता है।

7. एनर्जी की कमी करें दूर

केला नेचुरल एनर्जी बूस्टर है। इसमें मौजूद नैचुरल शुगर (ग्लूकोज़, फ्रक्टोज़, सुक्रोज़) शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। व्यायाम करने से पहले या थकान के बाद केला खाना फायदेमंद होता है।

0 comments:

Post a Comment