रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य देने का महत्व
रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना विशेष रूप से शुभ और लाभकारी माना जाता है। यह दिन सूर्य देव को समर्पित होता है, और इस दिन अर्घ्य देने से उनके साथ साथ अन्य ग्रहों की अशुभ स्थितियों का निवारण भी होता है।अर्घ्य देने के लिए ताजे जल और लाल फूलों का उपयोग किया जाता है।
सूर्य पूजा और उसके लाभ
1 .स्वास्थ्य में सुधार: सूर्य देव की पूजा से शारीरिक बल बढ़ता है। रविवार को सूर्य को अर्घ्य देने से रक्त संचार में सुधार होता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और स्वास्थ्य बेहतर होता है।
2 .दुरभाग्य से मुक्ति: सूर्य देव की उपासना से न केवल व्यक्ति का जीवन संवरता है, बल्कि ग्रहों के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है, जिनके जीवन में विघ्न आ रहे हैं या आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
3 .सकारात्मकता का संचार: यह दिन खासकर मानसिक शांति और सकारात्मकता प्राप्त करने के लिए उपयुक्त है। सूर्य देव की उपासना से मानसिक तनाव दूर होता है और व्यक्ति जीवन में मानसिक बल प्राप्त करता है।
4 .व्यक्तिगत और पारिवारिक सुख: सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है। यह उपाय जीवन में समृद्धि, सफलता और संतुलन लाने में सहायक होता है।
किस प्रकार करें अर्घ्य
रविवार को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सबसे पहले सूर्यास्त से पूर्व स्नान करें और शुद्ध वस्त्र पहनें। फिर, एक पात्र में पानी भरकर उसमें तिल, गुड़, चावल और लाल फूल डालें। इसके बाद सूर्य देव का ध्यान करते हुए, हाथ में जल लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके नाम का जाप करें। "ॐ सूर्याय नमः" या "ॐ आदित्याय नमः" का जाप करना विशेष लाभकारी माना जाता है।
0 comments:
Post a Comment