1 सितंबर से बदल जाएंगे 6 बड़े नियम, तुरंत पढ़िए

नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ ऐसा ज़रूर होता है जो आम लोगों की जेब या आदतों को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इस बार 1 सितंबर 2025 से कई अहम बदलाव लागू हो रहे हैं, जो टैक्स से लेकर गैस सिलेंडर, बैंकिंग नियमों और कीमती धातुओं तक से जुड़े हैं। आइए जानते हैं उन छह बड़े बदलावों के बारे में, जिनका सीधा असर आपके बजट और वित्तीय प्लानिंग पर पड़ सकता है।

1. जीएसटी सिस्टम में बड़े सुधार की शुरुआत

1 सितंबर से शुरू होने वाले नए महीने में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक (3-4 सितंबर) बेहद अहम मानी जा रही है। खबरें हैं कि जीएसटी स्लैब की संख्या घटाकर सिर्फ दो  5% और 12% करने पर विचार किया जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें सस्ती हो सकती हैं। इससे न सिर्फ टैक्स स्ट्रक्चर सरल होगा, बल्कि आम आदमी को राहत भी मिलेगी।

2. चांदी पर हॉलमार्किंग हो सकती है अनिवार्य

1 सितंबर से सरकार चांदी की वस्तुओं पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर सकती है। इससे ग्राहक चांदी की शुद्धता आसानी से पहचान सकेंगे। गोल्ड की तरह अब चांदी भी एक प्रमाणित धातु के रूप में सामने आएगी, जिससे फेक प्रोडक्ट्स से बचाव होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी। निवेशकों के लिए यह एक बड़ा पॉजिटिव कदम साबित हो सकता है।

3. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें संशोधित की जाती हैं। 1 सितंबर को भी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। यदि कीमतें बढ़ती हैं तो रसोई का बजट बिगड़ सकता है, जबकि दरों में कटौती से आम जनता को राहत मिलेगी। पेट्रोलियम कंपनियों की अगली घोषणा पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

4. एसबीआई कार्ड के नियमों में बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कुछ क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 1 सितंबर से नियम बदलने जा रहे हैं। खासकर “लाइफस्टाइल होम सेंटर” और “Select” वर्जन कार्ड पर रिवॉर्ड प्वाइंट पॉलिसी में बदलाव होगा। डिजिटल गेमिंग और सरकारी पोर्टल्स पर किए गए ट्रांजैक्शंस पर अब रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। इसके अलावा फ्यूल चार्ज, बिल पेमेंट फीस और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन फीस भी बढ़ाई जा सकती है। ऑटो-डेबिट फेल होने पर अब 2% पेनल्टी देनी होगी।

5. जन धन खाताधारकों के लिए KYC जरूरी

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों के लिए KYC अपडेट कराना अब जरूरी हो गया है। आरबीआई ने सभी खाताधारकों को 30 सितंबर 2025 तक KYC अपडेट करने का निर्देश दिया है। इसके लिए बैंकों द्वारा गांव और पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। समय पर KYC न कराने पर खाते फ्रीज हो सकते हैं।

6. इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन नजदीक

हालांकि ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर नहीं बल्कि 15 सितंबर है, लेकिन यह भी सितंबर महीने का एक अहम बदलाव है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि आखिरी दिन तक इंतजार करने के बजाय समय से पहले रिटर्न फाइल कर देना समझदारी होगी, ताकि तकनीकी गड़बड़ी या सर्वर स्लोडाउन से बचा जा सके।

0 comments:

Post a Comment