सर्वोच्च न्यायालय में कोर्ट मास्टर के 30 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च न्यायपालिका संस्था सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 30 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्थायी (फुल टाइम) नौकरी के तौर पर होगी और चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली में पदस्थापित किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण:

कुल पद: 30, अनारक्षित (UR): 16 पद, अनुसूचित जाति (SC): 04 पद, अनुसूचित जनजाति (ST): 02 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non-Creamy Layer): 08 पद

शैक्षणिक योग्यता:

भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। शॉर्टहैंड (अंग्रेजी) में 120 शब्द प्रति मिनट की गति। कंप्यूटर का ज्ञान तथा 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति अनिवार्य।

आयु सीमा:

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को ₹67,700/- प्रति माह (Level-11 as per 7th CPC) वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन शुल्क:

सामान्य वर्ग के लिए ₹1500/-, SC/ST/OBC/पूर्व सैनिक/विकलांग/स्वतंत्रता सेनानी के परिजन के लिए ₹750/-, शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:

चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत चयन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

आवेदन कैसे करें:

इस पद के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2025

0 comments:

Post a Comment