8वें वेतन आयोग की संभावित सिफारिशें
हालांकि 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना अब तक जारी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह आयोग 7वें वेतन आयोग के बाद अगला बड़ा आर्थिक बदलाव लाएगा। ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए निम्नलिखित बदलावों की उम्मीद की जा रही है:
फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी:
7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था, जिससे मूल वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग में यह फैक्टर बढ़कर 3.0 से 3.5 तक हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो न्यूनतम मूल वेतन में जबरदस्त वृद्धि हो सकती हैं।
ग्रुप-D कर्मचारियों की संभावित नई सैलरी
अगर फिटमेंट फैक्टर 3.0 मान लिया जाए, तो वर्तमान ₹18,000 के न्यूनतम वेतन पर नई गणना कुछ इस प्रकार हो सकती है: ₹18,000 X 3.00 = ₹54,000, यह मात्र एक अनुमान है, वास्तविक वेतन इससे थोड़ा कम या अधिक हो सकता है, जो आयोग की सिफारिशों और सरकार की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर ग्रुप-D कर्मचारियों की सैलरी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में 8वें वेतन आयोग में 1.92 का फिटमेंट फैक्टर की चर्चा हैं। यदि ये लागू होता हैं तो ग्रुप-डी के कर्मचारियों की नई अनुमानित सैलरी ₹18,000 × 1.92 = ₹34,560 होगी। ध्यान दें: इसमें HRA (मकान किराया भत्ता), DA (महंगाई भत्ता) और अन्य भत्ते शामिल नहीं हैं। कुल सैलरी इससे अधिक हो सकती है।
0 comments:
Post a Comment