क्या है R-37 मिसाइल?
R-37, जिसे RVV-BD (Beyond Visual Range Air-to-Air Missile) के नाम से भी जाना जाता है, एक उच्च गति और लंबी दूरी वाली मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 200 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर तक मानी जा रही है। यह मिसाइल विशेष रूप से ऐसे "हाई वैल्यू टारगेट्स" को नष्ट करने के लिए बनाई गई है जो पारंपरिक हथियारों की पहुंच से बाहर होते हैं जैसे कि दुश्मन के AEW&C विमान, बमवर्षक, और हाई-एंड फाइटर जेट्स।
इस मिसाइल में लगा एक्टिव रडार सीकर और दोहरे-थ्रस्ट वाला सॉलिड रॉकेट मोटर इसे मैक 6 की रफ्तार से भी तेज बना देता है, यानी यह मिसाइल ध्वनि की गति से छह गुना तेज है। इतनी स्पीड और रेंज इसे खास बनाती है, खासकर उन परिस्थितियों में जब दुश्मन के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा से दूर रहकर खतरा पैदा करने की कोशिश करते हैं।
क्यों है यह डील रणनीतिक रूप से अहम?
भारत दो मोर्चों चीन और पाकिस्तान पर संभावित खतरे का सामना करता है। चीन का J-20 स्टील्थ फाइटर और पाकिस्तान के अमेरिकी F-16 जैसे एडवांस्ड प्लेटफॉर्म भारतीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती पेश करते हैं। ऐसे में R-37 जैसी मिसाइल भारतीय वायुसेना को ‘पहले देखो, पहले मारो’ की नीति अपनाने में सक्षम बनाती है। यह मिसाइल भारतीय Su-30 MKI जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ संगत है, जो पहले से ही वायुसेना की रीढ़ माने जाते हैं।
R-37 क्यों है ‘गेम-चेंजर’?
1 .लंबी दूरी से सटीक हमला: R-37 दुश्मन को काफी पहले ही ट्रैक कर उसे निष्क्रिय करने की क्षमता रखती है।
2 .फ्लेक्सिबल टारगेटिंग: यह मिसाइल AEW&C, टैंकर, स्टील्थ फाइटर जैसे उच्च-मूल्य वाले लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।
3 .Su-30 MKI के साथ कंपैटिबल: भारत के पास पहले से ही Su-30 MKI की बड़ी संख्या है, जिससे इसका एकीकरण आसान हो जाएगा।
4 .रणनीतिक दबदबा: दो मोर्चों पर युद्ध की आशंका वाले भारत के लिए यह मिसाइल क्षेत्रीय वायु प्रभुत्व को सुनिश्चित करने का हथियार बन सकती है।
0 comments:
Post a Comment