भींगी किशमिश का कमाल: रोज खाएं और इन 10 रोगों को कहें अलविदा!

हेल्थ डेस्क। किशमिश यानी सूखे अंगूर, जो देखने में भले ही छोटे लगते हों, लेकिन इनके अंदर छिपे हैं जबरदस्त औषधीय गुण। खासकर जब किशमिश को रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह शरीर को कई तरह के रोगों से लड़ने की ताकत देता है। आयुर्वेद में भी भींगी किशमिश के सेवन को स्वास्थ्य के लिए अमृत समान माना गया है।

1. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

भींगी किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करती है। यह आंतों की सफाई करके पाचन को बेहतर बनाती है।

2. खून की कमी (एनीमिया) से राहत

किशमिश में आयरन, कॉपर और बी-विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करती है। नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है।

3. दिल को रखे स्वस्थ

किशमिश में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हृदय को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक है।

4. एसिडिटी और गैस की समस्या में राहत

भींगी किशमिश पेट की गर्मी को शांत करती है और गैस, जलन जैसी समस्याओं से राहत देती है। यह पेट की परत को कोमलता देती है।

5. हड्डियों को बनाए मजबूत

किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों से बचाते हैं।

6. आंखों की रोशनी बढ़ाए

भींगी किशमिश में विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव में मदद करते हैं।

7. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

रोजाना भींगी किशमिश का सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसके एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में सक्षम बनाते हैं।

8. मुंह की दुर्गंध और दांतों की समस्या में लाभकारी

किशमिश में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध और मसूड़ों की सूजन में राहत देते हैं।

9. थकान और कमजोरी दूर करे

किशमिश में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। सुबह भींगी किशमिश खाने से दिनभर चुस्ती और ताजगी बनी रहती है।

10. त्वचा में निखार लाए

भींगी किशमिश शरीर को भीतर से डिटॉक्स करती है, जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और दाने-फुंसियों की समस्या भी दूर होती है।

कैसे करें सेवन?

रात में 15-20 किशमिश एक साफ कटोरी में पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें चबा-चबाकर खाएं और बचा हुआ पानी भी पी लें।

0 comments:

Post a Comment