अमेरिका ने रूस से कितने में खरीदा था अलास्का? जानकर चौंक जाएंगे!

न्यूज डेस्क। विश्व इतिहास में कई ऐसे सौदे हुए हैं, जिन्होंने भविष्य की दिशा बदल दी। ऐसा ही एक ऐतिहासिक सौदा 19वीं सदी में हुआ था, जब अमेरिका ने रूस से अलास्का को मात्र 7.2 मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से लगभग ₹5 करोड़) में खरीद लिया।

यह सौदा 30 मार्च 1867 को हुआ था, और इसे अमेरिका के तत्कालीन विदेश मंत्री विलियम एच. सेवार्ड ने रूस के राजदूत से तय किया था। सौदे के तहत अमेरिका को 586,412 वर्ग मील (करीब 15 लाख वर्ग किलोमीटर) बर्फीली ज़मीन मिली यानी प्रति एकड़ सिर्फ 2 सेंट में।

रूस ने क्यों बेचा अलास्का?

उस समय रूस गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। क्रिमियन युद्ध (1853-1856) में हार के बाद रूस की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। साथ ही, अलास्का रूस के लिए एक दूरदराज़ और मुश्किल इलाका था। न तो वहाँ की रक्षा आसान थी, न ही प्रशासन। ब्रिटेन से संभावित युद्ध के खतरे को देखते हुए रूस ने तय किया कि इससे पहले कि अलास्का पर कब्ज़ा हो, बेहतर होगा कि इसे अमेरिका को बेच दिया जाए।

अमेरिका की सोच: दूरदृष्टि या मूर्खता?

अमेरिका में उस समय "Manifest Destiny" का विचार प्रचलित था। यानी यह मान्यता कि अमेरिका को अपने क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए। सेवार्ड को यकीन था कि अलास्का भविष्य में रणनीतिक और व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि उस समय अमेरिकी जनता और मीडिया ने इस खरीद की आलोचना की। इसे “Seward’s Folly” (सेवार्ड की मूर्खता), “Seward’s Icebox” और “Polar Bear Garden” जैसे नामों से व्यंग्य किया गया।

साबित हुआ समझदारी भरा सौदा

समय ने यह सिद्ध कर दिया कि यह सौदा अमेरिका के लिए अत्यंत लाभकारी था। वर्ष 1896 में क्लोंडाइक गोल्ड रश के दौरान अलास्का में सोना मिला। इसके बाद वहाँ: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार, समृद्ध वनों, मछली और समुद्री जीवन, खनिज संसाधनों की खोज हुई, जिससे अमेरिका को भारी आर्थिक लाभ मिला।

आज का अलास्का

वर्तमान में अलास्का: अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है, ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम है – विशेषकर रूस की भौगोलिक निकटता के कारण। साथ ही, यह राज्य अपने प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन और पर्यटन के लिए भी प्रसिद्ध है। यह 18 अक्टूबर 1867 को अमेरिका के नियंत्रण में आया और 3 जनवरी 1959 को अलास्का, अमेरिका का 49वां राज्य बना

0 comments:

Post a Comment