8वें वेतन आयोग: क्लर्क की नई सैलरी में कितना होगा इजाफा?

नई दिल्ली। केंद्रीय सरकारी क्लर्क, खासकर लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत अपनी सैलरी में बड़ा बदलाव देखने वाले हैं। यह बदलाव न सिर्फ बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी लाएगा, बल्कि महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) में भी सुधार करेगा, जिससे कुल वेतन में काफी इजाफा होगा। हालांकि अभी सरकार की ओर से अधिकारी घोषणा नहीं हुई हैं।

क्लर्क की अनुमानित नई सैलरी

वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के अनुसार LDC (पे लेवल 2) की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹19,900 है। 8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी लगभग ₹37,000 से ₹56,900 तक पहुंच सकती है। यह बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करेगी, जिसे सरकार 1.92 से 2.86 के बीच निर्धारित कर सकती है।

वर्तमान (7वां CP): बेसिक ₹19,900, कुल सैलरी ₹35,000–₹36,000

अनुमानित (8वां CP – 1.92x): बेसिक ₹38,208, कुल सैलरी ₹50,000+

अनुमानित (8वां CP – 2.86x): बेसिक ₹56,914, कुल सैलरी ₹70,000+

फिटमेंट फैक्टर का प्रभाव

अगर 2.86 का अधिकतम फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो LDC की बेसिक सैलरी में लगभग ₹37,014 की वृद्धि हो सकती है। इसका मतलब है कि अब क्लर्कों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने वाला है।

भत्तों में सुधार

बेसिक पे के अलावा, महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) में भी बढ़ोतरी होगी। इसका असर कुल इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा और कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

लागू होने की तिथि

अभी यह अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू की जाएंगी। लेकिन पूरी डिटेल्स सरकार के घोषणा के बाद ही आमने आएगी।

0 comments:

Post a Comment