1. अमेरिका – दुनिया की सबसे बड़ी वायु शक्ति
अमेरिकी एयरफोर्स अत्याधुनिक स्टील्थ लड़ाकू विमानों जैसे F-22 Raptor और F-35 Lightning II, भारी बमवर्षक B-2 और B-52, और आधुनिक ड्रोन तकनीक से लैस है। अमेरिका की वायुसेना की वैश्विक पहुंच और निगरानी क्षमता बेजोड़ मानी जाती है। वर्तमान में अमेरिकी एयरफोर्स में कुल 14,486 एयरक्राफ्ट हैं, जो इसे विश्व की सबसे बड़ी वायु शक्ति बनाते हैं।
2. रूस – भारी हथियार और रणनीतिक क्षमता
रूसी वायुसेना अपने शक्तिशाली बमवर्षक Tupolev Tu-160, Tu-95 और लड़ाकू विमान मिग-29, Su-35, SU-57 के लिए जानी जाती है। रूस की मिसाइल तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता इसे वैश्विक सैन्य ताकत बनाए रखती है। रूस के पास कुल 4,211 एयरक्राफ्ट हैं और यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एयरफोर्स है।
3. चीन – तेजी से बढ़ती आधुनिक वायु सेना
चीन ने हाल के वर्षों में J-20 स्टील्थ फाइटर, Z-10 हेलीकॉप्टर और आधुनिक ड्रोन तकनीक में भारी निवेश किया है। चीन अपनी वायुसेना को अमेरिका की चुनौती देने के लिए लगातार स्वदेशी तकनीकों पर जोर दे रहा है। चीनी एयरफोर्स में कुल 3,304 एयरक्राफ्ट हैं और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वायु शक्ति है।
4. भारत – एशिया की उभरती हवाई ताकत
भारतीय वायुसेना MiG-29, Su-30MKI, Rafale और Tejas जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों से लैस है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में इसकी क्षमता और रणनीतिक तत्परता को प्रदर्शित किया गया। भारत की मल्टी-फ्रंट वारफेयर क्षमता इसे एशिया में एक मजबूत शक्ति बनाती है। भारत के पास कुल 2,296 एयरक्राफ्ट हैं और यह वैश्विक स्तर पर चौथे नंबर पर है।
5. जापान – प्रशांत क्षेत्र की रक्षा प्रमुख शक्ति
जापान की वायुसेना मुख्य रूप से रक्षा-उन्मुख है। इसके पास F-15, F-2 और हाल में जोड़े गए F-35 जैसे आधुनिक जेट्स हैं। जापानी वायुसेना प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के साथ मिलकर चीन और उत्तर कोरिया की निगरानी करती है। जापान के पास कुल 1,459 एयरक्राफ्ट हैं और यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी एयरफोर्स है।

0 comments:
Post a Comment