केंद्रीय कर्मचारियों को राहत! नए वेतन आयोग से 5 बड़ी खुशखबरी तय!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबरों का दौर शुरू हो चुका है। 8वां वेतन आयोग के गठन के बाद वेतन और भत्तों में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। 3 नवंबर 2025 को मंजूरी मिलने के बाद अब इसकी सिफारिशों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

1. सैलरी और पेंशन में बड़ा उछाल 

सबसे बड़ी राहत यह है कि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में लगभग 30% से 34% तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इसका सीधा असर हर महीने मिलने वाली आय पर पड़ेगा और महंगाई के दबाव से काफी राहत मिलेगी।

2. फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से बढ़ेगी बेसिक सैलरी

फिटमेंट फैक्टर वेतन वृद्धि का मुख्य आधार होता है। अभी यह 2.57 के आसपास है, लेकिन इसे बढ़ाने की मांग चल रही है। अगर इसमें इजाफा होता है, तो बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे कुल वेतन भी काफी बढ़ जाएगा।

3. न्यूनतम वेतन में जबरदस्त बढ़ोतरी

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा निचले स्तर के कर्मचारियों को मिलेगा। वर्तमान ₹18,000 का न्यूनतम वेतन बढ़कर ₹30,000 से ₹46,000 तक जा सकता है, जो एक बड़ी राहत साबित होगी।

4. महंगाई भत्ते (DA) का बेसिक में विलय

जनवरी 2026 तक DA लगभग 60% तक पहुंचने का अनुमान है। नए वेतन आयोग के लागू होते ही इसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा और DA फिर से 0% से शुरू होगा। इससे भविष्य में मिलने वाली बढ़ोतरी और ज्यादा असरदार हो जाएगी।

5. एरियर का मिलेगा बड़ा फायदा

भले ही आयोग अपनी रिपोर्ट देने में समय ले, लेकिन इसके लाभ 1 जनवरी 2026 से लागू माने जाएंगे। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को पिछली तारीख से एरियर मिलेगा, जो एकमुश्त बड़ी रकम के रूप में खाते में आएगा।

0 comments:

Post a Comment