केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी, सैलरी में आएगा बंपर उछाल!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अप्रैल का महीना राहत भरी खबर लेकर आ सकता है। लंबे इंतजार के बाद महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी और एरियर के भुगतान की संभावना ने लाखों परिवारों को बड़ी उम्मीद दी है। खास बात यह है कि यह फायदा ऐसे समय में मिल रहा है, जब 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और 8वां वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पहली खुशखबरी: DA बढ़कर 60% होने की उम्मीद

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है। सरकार इसे बढ़ाकर 60% करने पर विचार कर रही है। भले ही यह बढ़ोतरी सिर्फ 2% दिखाई देती हो, लेकिन इसका असर सीधा कर्मचारियों की मासिक आय पर पड़ेगा।

दूसरी खुशखबरी: 3 महीने का एरियर एक साथ

इस बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च, इन तीन महीनों का बकाया (एरियर) एक साथ मिलेगा। इसका मतलब है की अप्रैल की सैलरी के साथ अतिरिक्त रकम, बैंक खाते में एकमुश्त बड़ा भुगतान, त्योहार या जरूरी खर्चों के लिए आर्थिक सहारा मिलेगा।

देरी क्यों हुई?

DA बढ़ोतरी की घोषणा में देरी की एक बड़ी वजह 7वें वेतन आयोग का समाप्त होना है। 31 दिसंबर 2025 को इसका कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसके बाद नए नियमों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। हालांकि, अब सरकार ने फिलहाल पुराने फॉर्मूले के तहत ही DA बढ़ाने का रास्ता चुना है, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।

0 comments:

Post a Comment