लेखपाल से सिपाही तक: यूपी में सरकारी नौकरी की बहार, युवाओं के लिए बंपर खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर अब और करीब आ गया है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) -2025 एक बड़ा मौका बनकर सामने आया है। इस परीक्षा के आधार पर अब तक लगभग 16 हजार पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं।

आपको बता दें की अगले तीन साल तक पीईटी-2025 का स्कोर वैध रहेगा, यानी इस अवधि में आने वाली सभी भर्तियों के लिए अभ्यर्थी इसी स्कोर से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जून में पीईटी-2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है, जिससे नए उम्मीदवार भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे और मुख्य परीक्षाओं की दावेदारी और बढ़ जाएगी।

कौन-कौन से पदों के लिए मौका:

लेखपाल – 7994 पद, परीक्षा 21 मई

आबकारी सिपाही – 722 पद, आवेदन 4 जून से 24 जून

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) – 2285 पद, आवेदन 29 मई से 18 जून

कृषि विभाग प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी – 2759 पद, आवेदन 22 मई से 11 जून

सहायक सांख्यिकी अधिकारी – 929 पद, आवेदन 21 अप्रैल से 11 मई

सहायक बोरिंग तकनीशियन – 402 पद, आवेदन 14 अप्रैल से 5 मई

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग शिक्षक – 58 पद, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लेखाकार – 93 पद,

फार्मासिस्ट (भेषजिक) – 550 पद,

0 comments:

Post a Comment