किन जिलों में है अलर्ट?
मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रमुख जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और गर्जन की संभावना बनी हुई है।
तेज हवाओं और आंधी का असर
इन इलाकों में हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो जनजीवन पर असर डाल सकती हैं। खासकर जमुई में बुधवार दोपहर काले बादलों ने ऐसा अंधेरा फैला दिया कि सड़कों पर रात जैसा माहौल बन गया। तेज धूल भरी आंधी और बारिश ने जनजीवन को ठहर सा दिया।
तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुआ
आपको बता दें की पिछले 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) में पारा 13.2 डिग्री तक नीचे गिरा। पूर्वी चंपारण, बक्सर और सिवान जैसे जिलों में तापमान 8 से 10 डिग्री तक कम हुआ। यह अचानक मौसम बदलाव गर्मी को रोकने में मददगार साबित हुआ, लेकिन किसानों की फसल और खेतों में पानी की व्यवस्था के लिए चिंता बढ़ा दी।

0 comments:
Post a Comment