किसानों के लिए राहत जारी
सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ सीजन के लिए खाद पर सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है। खास तौर पर डीएपी और अन्य उर्वरकों पर दी जाने वाली सहायता को बरकरार रखा गया है। इसके लिए 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों की लागत कम होगी और खेती करना थोड़ा आसान बनेगा।
जयपुर मेट्रो का विस्तार
राजस्थान की राजधानी में यातायात को बेहतर बनाने के लिए जयपुर मेट्रो फेज-2 को हरी झंडी दी गई है। इस परियोजना पर करीब 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए रूट के जुड़ने से शहर में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
रिफाइनरी परियोजना में बढ़ा निवेश
सरकार ने राजस्थान में चल रही रिफाइनरी परियोजना की लागत बढ़ाने का फैसला भी किया है। इस कदम से ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। रिफाइनरी की नई लागत ₹79,459 करोड़ किया गया हैं।
पूर्वोत्तर में बिजली परियोजनाओं को बढ़ावा
ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अरुणाचल प्रदेश में दो बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के जरिए न केवल बिजली उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

0 comments:
Post a Comment