पीएम मोदी की 6 गारंटी बनी गेम चेंजर
1. भय की जगह भरोसा का वादा
मोदी की पहली गारंटी में उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य में भय के माहौल को खत्म कर कानून पर भरोसा बहाल किया जाएगा। उनका दावा है कि जनता को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
2. जवाबदेह प्रशासन का ऐलान
दूसरी गारंटी में उन्होंने सरकारी सिस्टम को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की बात कही। उनका कहना है कि प्रशासन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह उत्तरदायी होगा।
3. पुराने मामलों की जांच का भरोसा
तीसरी गारंटी के तहत पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार, घोटालों और गंभीर अपराधों से जुड़े सभी मामलों की जांच फिर से की जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
4. भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई
चौथी गारंटी में उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा।
5. शरणार्थियों को अधिकार, घुसपैठ पर सख्ती
पांचवीं गारंटी में पीएम ने कहा कि शरणार्थियों को संवैधानिक अधिकार दिए जाएंगे, लेकिन अवैध घुसपैठ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
6. सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग
छठी गारंटी में सबसे बड़ा ऐलान यह रहा कि अगर बीजेपी सरकार बनती है तो राज्य के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। इस घोषणा को कर्मचारियों के लिए बड़ा चुनावी आकर्षण माना जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment