केंद्र सरकार दे रही बड़ा मौका: घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, आवेदन शुरू

नई दिल्ली। एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की दिक्कतों के बीच अब घर पर बायोगैस प्लांट लगाना आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने BAM पोर्टल लॉन्च किया है, जहां कोई भी व्यक्ति सीधे आवेदन करके अपने घर या खेत में प्लांट लगा सकता है। इससे न सिर्फ साफ ऊर्जा मिलेगी, बल्कि खर्च भी कम होगा।

आपको बता दें की 2018 में शुरू हुई इस योजना का मकसद है गोबर और कृषि अपशिष्ट से बायोगैस, बायो-सीएनजी और जैविक खाद बनाना। इसके लिए केंद्र सरकार खर्च का 50% तक सब्सिडी देती है, जिससे निवेश कम हो जाता है। इस योजना से गांवों में सफाई बढ़ेगी, लोगों को सस्ती गैस मिलेगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही LPG पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा।

आवेदन कब तक करें?

आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और 30 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। इसलिए इच्छुक लोगों को जल्दी कदम उठाना चाहिए।

कौन ले सकता है फायदा?

यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है जो बायोगैस बनाना चाहते हैं या इससे जुड़े कारोबार में हैं। सरकार मशीन खरीदने में मदद देती है, जिससे गोबर और खेती के अपशिष्ट को इकट्ठा करना और गैस बनाना आसान हो जाता है। किसानों को इससे अतिरिक्त आय का मौका भी मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए BAM पोर्टल (bam.eil.co.in) पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। साथ ही GOBARdhan योजना के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर भी पंजीकरण करना होगा। दोनों रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवेदन मान्य होगा। इस योजना से जुड़ने पर कम से कम 5 साल का एग्रीमेंट करना होगा।

0 comments:

Post a Comment