1. को-ऑपरेटिव बैंक में भर्ती
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक के तहत मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट, कैशियर, टाइपिस्ट और सिविल इंजीनियर जैसे कुल 116 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
2. ASO/ARO के 929 पद
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ASO/ARO के 929 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET 2025 पास किया है और संबंधित विषयों में पोस्टग्रेजुएट हैं। आवेदन 21 अप्रैल से 11 मई 2026 तक होंगे।
3. लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज में 2285 पद
UPSSSC ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज के तहत 2285 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ग्रेजुएट और LLB धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 मई से 18 जून 2026 तक चलेगी।
4. टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पद पर भर्ती
कृषि और अन्य विभागों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर भर्ती निकाली गई है। B.Sc योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 24 अप्रैल से 22 मई 2026 तक होंगे।
5. ग्रुप C के 15 पदों पर भी भर्ती जारी हो गया है
इसके अलावा ग्रुप C के 115 पदों पर भी भर्ती जारी की गई है। इसमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, B.Com, LLB और M.Sc जैसे विभिन्न योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
कैसे करें आवेदन?
इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित विभाग या आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment