13 अप्रैल को होगी अहम बैठक
कर्मचारियों और पेंशनर्स के संगठनों की प्रमुख संस्था नेशनल काउंसिल (JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी इस दिन बैठक करेगी।
समय: सुबह 11 बजे
स्थान: जेपी चौबे मेमोरियल लाइब्रेरी, नई दिल्ली
यह बैठक पहले 12 मार्च को हुई चर्चा का अगला चरण है, जिसमें सभी संगठनों ने मिलकर वेतन, पेंशन और भत्तों से जुड़े मुद्दों पर विचार किया था।
तैयार होगा अंतिम ज्ञापन
इस बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा उस अंतिम ज्ञापन (मेमोरेंडम) को तैयार करना है, जिसे 8वें वेतन आयोग को सौंपा जाएगा। संभावना है कि 13 अप्रैल की बैठक में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, भत्ते और सेवा शर्तों से जुड़े अहम सुझाव शामिल होंगे। इसके बाद यही ज्ञापन आयोग के सामने रखा जाएगा, जो आगे की सिफारिशों का आधार बनेगा।
समय सीमा और प्रक्रिया
8वें वेतन आयोग ने इस ज्ञापन को जमा करने के लिए 30 अप्रैल 2026 तक की डेडलाइन तय की है। वहीं, कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव लेने के लिए जारी प्रश्नावली की अंतिम तिथि हाल ही में बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई थी। इसके अलावा, कुछ संगठनों ने विभागीय मुद्दों के लिए अलग से ज्ञापन जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग भी की है।
कब तक आ सकती है रिपोर्ट?
सरकार के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट उसके गठन की शर्तें जारी होने के लगभग 18 महीनों के भीतर आने की उम्मीद है।
क्या है कर्मचारियों के लिए संकेत?
हालांकि सरकार ने अभी तक वेतन बढ़ोतरी की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन बैठकों की रफ्तार तेज होना, ज्ञापन को अंतिम रूप दिया जाना, संगठनों की सक्रिय भागीदारी, ये सभी संकेत देते हैं कि आने वाले समय में कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment