कार्यकर्ताओं को बताया बड़ी ताकत
वहीं, नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से डर और हमलों का सामना किया है, लेकिन इसके बावजूद उनका जोश कम नहीं हुआ है। उनके अनुसार, यही संघर्ष इस चुनाव में पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात का जिक्र
बीजेपी नेता ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ऐसे कई परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने राजनीतिक हिंसा में अपने परिजनों को खो दिया। किसी ने भाई खोया, किसी ने बेटा और किसी ने पति। इसके बावजूद उन परिवारों का भरोसा बीजेपी पर कायम है और वे बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।
घुसपैठ और कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा
उन्होंने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और अवैध घुसपैठ को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया। उनके अनुसार, बीजेपी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और बदलाव की मांग कर रही है।
पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा चेहरा
चुनाव में नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि नरेंद्र मोदी ही जनता की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सीधे जनता से जुड़ते हैं और विकास योजनाओं के जरिए भरोसा कायम करते हैं।
बंगाल में डर का माहौल और बदलाव का दावा
नितिन नवीन का कहना है कि पहले पश्चिम बंगाल में डर का माहौल था, लेकिन अब हालात बदलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं और जनता का मूड भी बदल रहा है।

0 comments:
Post a Comment