14 खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी
सरकार ने इस बार कुल 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में संशोधन किया है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। इस फैसले के लिए करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
धान और मोटे अनाज को बड़ा फायदा
सबसे अधिक बोझ धान और मोटे अनाजों पर देखने को मिला है। धान का MSP बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जिससे इन फसलों की ओर किसानों का रुझान बढ़ने की संभावना है।
सूरजमुखी और कपास की बढ़ोतरी
इस बार सूरजमुखी के बीज पर सबसे अधिक 622 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसका नया MSP 8,343 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं कपास के MSP में भी 557 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे यह 8,267 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इससे तिलहन और नकदी फसलों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
लहन फसलों पर भी ध्यान
सरकार ने दलहन फसलों पर भी ध्यान दिया है। अरहर का MSP 450 रुपये बढ़ाकर 8,450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि उड़द का MSP 400 रुपये बढ़ाकर 8,200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मूंगफली जैसे तिलहन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
किसानों को मिलेगा लाभ
सरकार का दावा है कि नई MSP नीति के तहत किसानों को उत्पादन लागत पर कम से कम 50% तक का लाभ मिलेगा। कुछ फसलों जैसे मूंग, बाजरा और मक्का में यह लाभ 56% से लेकर 61% तक पहुंच सकता है, जो किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 comments:
Post a Comment