AICPI-IW आंकड़ों से बढ़ी उम्मीद
DA में बदलाव के लिए AICPI-IW के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। जुलाई 2026 में यह इंडेक्स 1.3 अंक बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया। पिछले 12 महीनों के आंकड़ों के आधार पर किए गए अनुमान में DA करीब 63.82 फीसदी निकल रहा है। इस हिसाब से मौजूदा 60 फीसदी DA में करीब 3.82 फीसदी का अंतर बनता है। हालांकि अंतिम बढ़ोतरी कितनी होगी, यह सरकार के आधिकारिक फैसले के बाद ही साफ होगा।
49 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
DA बढ़ने का सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा। वहीं पेंशनर्स को DR में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के करीब 49 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं। मसलन, अगर DA 64 फीसदी होता है तो ₹50,000 की बेसिक सैलरी पर DA ₹32,000 हो जाएगा। वहीं ₹1 लाख बेसिक वालों को ₹64,000 DA मिल सकता है।
सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है ऐलान
जुलाई से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान बाद में किया जाता है। अनुमान है कि सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में सरकार इस पर फैसला ले सकती है। बढ़ोतरी मंजूर होने पर जुलाई से इसका लाभ दिया जाएगा और पिछली अवधि का बकाया भी मिल सकता है।
फिलहाल कर्मचारियों की नजर सरकार के आधिकारिक ऐलान पर है, क्योंकि 3 या 4 फीसदी की अंतिम बढ़ोतरी कैबिनेट के फैसले के बाद ही तय होगी।

0 comments:
Post a Comment