इन इलाकों से होकर गुजरेगा कॉरिडोर
प्रस्तावित रेल कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ते हुए गुवाहाटी तक जाएगा। इसमें गोरखपुर, नरकटियागंज, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सरायगढ़, राघोपुर, फारबिसगंज और अररिया जैसे स्टेशन शामिल बताए गए हैं। इसके बाद यह रूट न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक पहुंचेगा।
चार ट्रैक होने से क्या बदलेगा?
फोर-लेनिंग के तहत मौजूदा रेल लाइनों की क्षमता बढ़ाकर चार ट्रैक किए जाने की योजना है। इससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही को अलग-अलग करने में मदद मिलेगी। आधुनिक सिग्नलिंग और सुरक्षा तकनीक से ट्रेनों के संचालन को और बेहतर बनाया जा सकता है।
दिल्ली का सफर होगा आसान
इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा पूर्वांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को मिलने की उम्मीद है। मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लिए अलग क्षमता उपलब्ध होने से ट्रेनों को कम रुकना पड़ सकता है। इससे दिल्ली, गोरखपुर, चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और पूर्णिया जैसे क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की संभावना है।
रेल कॉरिडोर के विकसित होने से इन क्षेत्रों में यात्री सुविधा के साथ व्यापार और माल परिवहन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment