यूपी सरकार ने खोला पिटारा, युवाओं के लिए 5 बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए लगातार पांच बड़े फैसले किए हैं। इन फैसलों का असर पढ़ाई, तकनीकी सुविधा, सरकारी नौकरी, मेडिकल इंटर्नशिप और आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी व मानदेय पर पड़ेगा।

1 .25 लाख युवाओं को मिलेंगे टैबलेट

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पात्र स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और कौशल विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को ये टैबलेट मुफ्त दिए जाएंगे।

2 .3.16 लाख छात्रों की फीस का रास्ता साफ

वर्ष 2025-26 में तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित 3,16,057 विद्यार्थियों को राहत देने की तैयारी है। सरकार इनके लिए पोर्टल दोबारा खोलकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करेगी।

3 .एडीओ पंचायत बनने का सीधा मौका

सरकार ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के पदों की भर्ती व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इन पदों में 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का नया अवसर बनेगा।

4 .मेडिकल इंटर्न का भत्ता दोगुने से ज्यादा

सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में एमबीबीएस व बीडीएस की इंटर्नशिप कर रहे युवाओं का मासिक भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। इससे मेडिकल इंटर्न को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

5 .आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत

यूपी आउटसोर्सिंग सेवा निगम की शुरुआत के साथ करीब साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार 20 हजार से 40 हजार रुपये तक मानदेय तय किया गया है। कर्मचारियों को हर महीने की 5 तारीख तक भुगतान, ईपीएफ-ईएसआई और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने का प्रावधान किया गया है।

0 comments:

Post a Comment