सितंबर में इन तारीखों पर बैठकें
आयोग की टीम 7 और 8 सितंबर को चेन्नई में बैठक करेगी। इसके बाद 9 सितंबर को पुडुचेरी में कर्मचारी-पेंशनर्स संगठनों से चर्चा होगी। वहीं 16 से 18 सितंबर के बीच चंडीगढ़ में बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में संबंधित राज्यों के कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन अपनी मांगें रख सकेंगे। इसके अलावा अक्टूबर में बेंगलुरु में भी 7 और 8 अक्टूबर को बैठकें प्रस्तावित हैं। इसमें शामिल होने के लिए संगठनों और अन्य हितधारकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन अनुरोध करना होगा।
सैलरी और पेंशन समेत इन मुद्दों पर चर्चा
इन बैठकों में नए वेतन ढांचे, पे मैट्रिक्स, DA-DR, HRA, प्रमोशन और इंक्रीमेंट जैसे मुद्दों पर सुझाव लिए जा सकते हैं। कर्मचारी संगठनों की मांगों और जमीनी फीडबैक को आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करते समय ध्यान में रखेगा।
कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?
आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है और इसकी समयसीमा मई 2027 तक बताई गई है। हालांकि, रिपोर्ट इससे पहले आने की संभावना पर भी चर्चा होती रही है। फिलहाल सैलरी या पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह तय नहीं है और अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों तथा सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।
सितंबर और अक्टूबर की बैठकों से कर्मचारियों और पेंशनर्स को अपनी मांगें सीधे आयोग तक पहुंचाने का एक और मौका मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment