10वीं पास के लिए ऑफिस अटेंडेंट भर्ती
बिहार विधानसभा सचिवालय ने ऑफिस अटेंडेंट के 5 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक वेतनमान मिलेगा। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
12वीं पास के लिए जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पद
दूसरी भर्ती जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के लिए है। इस पद पर कुल 15 रिक्तियां निकाली गई हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 12वीं या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। निर्धारित आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है।
जानिए आवेदन की तारीख और प्रक्रिया
दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बिहार विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट: vidhansabha.bihar.gov.in

0 comments:
Post a Comment