बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! 11 नवंबर को छुट्टी का ऐलान

पटना। बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 नवंबर के स्थान पर 11 नवंबर को अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। इस फैसले से चित्रगुप्त पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, पूजा की तारीख को लेकर श्रद्धालुओं और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने मांग रखी कि जब भगवान चित्रगुप्त की पूजा 11 नवंबर को होनी है, तो सरकारी छुट्टी भी उसी दिन रखी जानी चाहिए। प्रतिनिधियों की इस मांग पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए तारीख बदलने पर सहमति दे दी।

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में होगा भव्य आयोजन

पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

छुट्टी की तारीख पूजा के दिन निर्धारित होने से श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का अधिक अवसर मिलेगा। हालांकि, अवकाश की तारीख में बदलाव के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की सहमति मिली है। अंतिम स्थिति के लिए बिहार सरकार की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment