इन पहाड़ी राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी आशंका है। इसके अलावा पंजाब में 12 से 15 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल
उत्तर भारत के साथ दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 9-10 नवंबर तथा 15 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं केरल और माहे में भी तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।
दिल्ली-NCR में कोहरे से परेशानी
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। IMD के अनुसार, 10 से 12 नवंबर तक राजधानी में सुबह मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 9 से 12 नवंबर के बीच कई जगह बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 10 से 14 नवंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment