यूपी में स्टोनों, असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए खुशखबरी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में सरकारी विभाग में काम करने का अनुभव रखने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए रोजगार का एक और अवसर सामने आया है। सीतापुर जिला न्यायालय की ओर से विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के जरिए स्टेनोग्राफर, सीनियर असिस्टेंट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कुल 24 पद भरे जाएंगे।

हालांकि, यह भर्ती सामान्य युवाओं के लिए नहीं है। इसमें न्यायिक प्रतिष्ठान, सीतापुर से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा।

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

सीतापुर जिला न्यायालय की इस भर्ती में तीन श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं। स्टेनोग्राफर, सीनियर असिस्टेंट/हेड असिस्टेंट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। कुल रिक्तियों की संख्या 24 रखी गई है। जरूरत के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में वही सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने सीतापुर के न्यायिक प्रतिष्ठान में सेवा दी है। आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए। इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपनी आयु और पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित कर्मचारियों को मानदेय के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसके लिए उनकी सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले अंतिम वेतन में से पेंशन की राशि घटाकर मानदेय निर्धारित किया जाएगा।

अंतिम तारीख और तरीका

योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर सीतापुर जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पहुंचने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तय की गई है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट: https://sitapur.dcourts.gov.in/

0 comments:

Post a Comment