स्कूलों में जमा करना होगा जन्म प्रमाण पत्र
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, प्रत्येक बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति स्कूल के रिकॉर्ड में रखी जाएगी। इसके लिए प्रधानाध्यापक पंचायत के मुखिया और संबंधित अधिकारियों की मदद लेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर से और शहरी इलाकों में नगर निकायों के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था की जाएगी।
सरकारी बैंक में खुलेगा बच्चों का खाता
विभाग ने सभी स्कूली बच्चों का बैंक खाता खुलवाने पर भी जोर दिया है। यह खाता सिंगल या ज्वाइंट हो सकता है, लेकिन इसके लिए सरकारी या राष्ट्रीयकृत बैंक का चयन करना होगा। बैंक खाते के जरिए DBT के माध्यम से सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई जा सकेगी।
प्रधानाध्यापकों को मिली जिम्मेदारी
बच्चों के बैंक खाते खुलवाने के लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापक स्थानीय बैंक शाखाओं के प्रबंधकों से संपर्क करेंगे। खासकर छात्रवृत्ति पाने वाले बच्चों का खाता खुलवाने पर प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उनकी राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा सके।
31 दिसंबर तक पूरा करना होगा काम
शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन विजय कुमार पाण्डेय ने 5 नवंबर 2026 को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। सभी सरकारी स्कूलों को जन्म प्रमाण पत्र जुटाने और बैंक खाते खुलवाने का काम 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करना होगा। इस पहल से बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का दस्तावेजी रिकॉर्ड बेहतर होगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति का पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंचाने की प्रक्रिया भी आसान हो सकेगी।

0 comments:
Post a Comment