बिहार में बनेंगे 3 नए ग्रीनफील्ड बाइपास, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार नई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में औरंगाबाद से पटना के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को फोरलेन बनाने की योजना तैयार की जा रही है। 

इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि रास्ते में पड़ने वाले तीन प्रमुख शहरों में नए ग्रीनफील्ड बाइपास बनाए जाएंगे। इससे न केवल यात्रा का समय कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि शहरों के अंदर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन 3 जगहों पर बनाए जाएंगे ग्रीनफील्ड बाइपास

योजना के तहत औरंगाबाद, अंबा और ओबरा में नए बाइपास बनाने की तैयारी है। प्रस्तावित बाइपास की लंबाई इस प्रकार है:

औरंगाबाद: शहर के पश्चिमी हिस्से में करीब 19.1 किलोमीटर लंबा बाइपास बनेगा।

अंबा: शहर के पूर्वी हिस्से में लगभग 4.8 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।

ओबरा: यहां पश्चिम दिशा में करीब 6.9 किलोमीटर लंबा बाइपास प्रस्तावित है।

इन तीनों बाइपास का एलाइनमेंट तैयार कर एनएचएआई को भेजा जा चुका है।

पटना से झारखंड जाना होगा आसान

एनएच-139 को फोरलेन बनाने की योजना के तहत झारखंड सीमा के संडा से नौबतपुर तक सड़क को चौड़ा किया जाना है। इससे बिहार और झारखंड के बीच आवागमन पहले से अधिक सुविधाजनक हो सकेगा। भारी वाहनों को शहरों के बीच से गुजरने की मजबूरी भी कम होगी।

जमीन अधिग्रहण के बाद शुरू होगी निर्माण

आपको बता दें की इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पूरी होगी। फोरलेन सड़क और बाइपास बनाने के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment