बिहार में शिक्षकों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी, वेतन को लेकर आवेदन

पटना। बिहार के सरकारी शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। छठ महापर्व से पहले लंबे समय से रुके वेतन का भुगतान करने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिक्षकों और कर्मचारियों की बकाया सैलरी जल्द जारी की जाए, ताकि त्योहार से पहले उनके बैंक खातों में पैसे पहुंच सकें।

इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

शिक्षा मंत्री के निर्देशों के तहत सरकारी शिक्षकों के अलावा तालीमी मरकज, शिक्षा सेवक और विभागीय लिपिकों सहित अन्य कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान किया जाना है। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वेतन जारी करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पर सख्ती

बैठक के दौरान स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति का मुद्दा भी उठा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 5 प्रतिशत शिक्षक लगातार अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। इस पर शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताई और अपर मुख्य सचिव को सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उपस्थिति व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया।

ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट

शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक अपने पसंदीदा जिले में तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर तक अंतिम सूची जारी करने की योजना है। साथ ही फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस तरह बिहार सरकार के इन फैसलों से शिक्षकों को त्योहार से पहले बकाया वेतन मिलने की उम्मीद है। वहीं, ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया से भी कई शिक्षकों को राहत मिल सकती है।

0 comments:

Post a Comment