कितने पदों पर होगी भर्ती?
बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से जारी अधिसूचना संख्या HQ 3783 के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 18 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती संविदा और अस्थायी आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग बिहार में ही की जाएगी।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में नियमित डिप्लोमा होना जरूरी है। संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास भवन निर्माण से जुड़े काम में कम से कम दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।
उम्र सीमा और वेतन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। चयनित जूनियर इंजीनियर को हर महीने 40,000 रुपये वेतन मिलेगा।
आखिरी तारीख और पता
इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेजना होगा।
कहां मिलेगी भर्ती की जानकारी?
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। इसके लिए बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की आधिकारिक वेबसाइट bpbcc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment