यूपी सरकार ने बढ़ाया ग्रेड-पे, इन अफसरों के लिए बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 52 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। विभागीय चयन समिति की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने इन अधिकारियों को लेवल-11 से लेवल-12 के वेतनमान में प्रमोशन देने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से अधिकारियों के वेतन के साथ-साथ सेवा संबंधी लाभों में भी बढ़ोतरी होगी।

6600 से बढ़कर 7600 रुपये हुआ ग्रेड-पे

पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों का ग्रेड-पे 6600 रुपये से बढ़कर 7600 रुपये हो जाएगा। यानी अधिकारियों को पहले के मुकाबले बेहतर वेतनमान मिलेगा। यह लाभ उन्हें वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दिया जाएगा।

2012, 2013 और 2014 बैच के अधिकारी शामिल

इस पदोन्नति सूची में वर्ष 2012, 2013 और 2014 बैच के PCS अधिकारी शामिल हैं। इनमें सुशील प्रताप सिंह, रजनीश कुमार मिश्र, हिमांशु कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय, राहुल यादव, विनीत कुमार सिंह, पूजा मिश्रा, ज्योत्सना यादव, शिशिर कुमार और पूर्णिमा सिंह समेत कई अधिकारियों के नाम हैं।

कई विभागों में तैनात अधिकारियों को मिलेगा लाभ

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में लखनऊ विकास प्राधिकरण, विभिन्न जिलों के कलेक्ट्रेट, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और मंडलीय कार्यालयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में कार्यरत विकास कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव-द्वितीय और मोहम्मद मोइनुल इस्लाम को भी पदोन्नति मिली है।

सरकार के इस फैसले से 52 PCS अधिकारियों को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनके वेतन और अन्य सेवा लाभों में भी इजाफा होगा।

0 comments:

Post a Comment