रेलवे ने दी खुशखबरी, लुधियाना से बिहार-बंगाल के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

न्यूज डेस्क। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने लुधियाना से बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से पंजाब से बिहार और बंगाल जाने वाले यात्रियों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी।

लुधियाना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04666 छह नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 3:20 बजे सिवान पहुंचेगी और रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04665 सात नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से चलेगी और सिवान में दोपहर 3:20 बजे पहुंचेगी।

लुधियाना-दरभंगा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा स्पेशल सात, 10 और 11 नवंबर को चलाई जाएगी। यह लुधियाना से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:40 बजे सिवान पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04661 आठ, 11 और 12 नवंबर को चलेगी। दरभंगा से दोपहर एक बजे रवाना होकर शाम 7:25 बजे सिवान पहुंचेगी।

लुधियाना-सहरसा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 04656 छह, नौ और 11 नवंबर को चलेगी। यह लुधियाना से शाम 5:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:20 बजे सिवान पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04655 आठ, 11 और 13 नवंबर को सहरसा से सुबह 3:50 बजे खुलेगी और सुबह 10:35 बजे सिवान पहुंचेगी।

ट्रेनों में होंगे 17 से 21 कोच

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग संख्या में कोच लगाने का फैसला किया है। लुधियाना-कोलकाता ट्रेन में 19, लुधियाना-दरभंगा में 17 और लुधियाना-सहरसा स्पेशल में 21 कोच होंगे। इस फैसले से त्योहार पर घर लौटने वाले बिहार और बंगाल के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment