धनतेरस पर इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
1. मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को मुनाफे के अवसर मिल सकते हैं।
2. सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील मिलने और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। परिवार में भी खुशियों का माहौल रह सकता है।
3. मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए धनतेरस पर आर्थिक राहत मिलने के योग हैं। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
4. मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलने के साथ सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
5. मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन आर्थिक उन्नति के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक मिलने और कमाई बढ़ने की संभावना है।
धनतेरस पर क्यों खास है राजयोग?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर शुक्र तुला राशि में मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग तथा शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग भी बन रहा है। इन शुभ ग्रह स्थितियों को धन, वैभव, व्यापार और करियर में उन्नति से जोड़कर देखा जाता है।

0 comments:
Post a Comment