1. बार-बार पेशाब आना
अगर आपको सामान्य से ज्यादा बार पेशाब जाना पड़ रहा है, खासकर रात के समय, तो इसे हल्के में न लें। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर किडनी अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है। इस कारण पेशाब की मात्रा और बारंबारता बढ़ सकती है। लगातार ऐसा होने पर डायबिटीज की जांच करानी चाहिए।
2. बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना
पर्याप्त पानी पीने के बावजूद बार-बार प्यास लगना भी बढ़े हुए ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। जब शरीर से पेशाब के जरिए ज्यादा पानी बाहर निकलता है तो डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसके कारण मुंह सूख सकता है और व्यक्ति को बार-बार पानी पीने की जरूरत महसूस होती है।
3. बिना वजह थकान और कमजोरी
अगर पर्याप्त नींद लेने और आराम करने के बाद भी शरीर में थकान बनी रहती है तो इसकी वजह ब्लड शुगर का असंतुलन हो सकता है। डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे कोशिकाओं को ऊर्जा मिलने में परेशानी होती है। इसका असर रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ सकता है।
4. घाव भरने में अधिक समय लगना
पुरुषों के शरीर में चोट लगने या कटने के बाद घाव सामान्य से ज्यादा समय में ठीक हो रहा है तो सावधान हो जाएं। लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से रक्त संचार और शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में छोटे घाव भी जल्दी ठीक नहीं होते। बार-बार त्वचा में संक्रमण होना भी एक चेतावनी हो सकती है।
5. नजर कमजोर होना या धुंधला दिखाई देना
अगर अचानक नजर धुंधली होने लगे या चीजों को देखने में परेशानी महसूस हो तो इसकी जांच कराना जरूरी है। ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव आंखों के लेंस में तरल पदार्थ के संतुलन को प्रभावित कर सकता है। इससे कुछ समय के लिए धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक अनियंत्रित डायबिटीज आंखों की नसों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

0 comments:
Post a Comment