10 लाख किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा
इस साल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम की मार से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। कहीं भारी बारिश तो कहीं बाढ़ और सूखे ने खेती को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में सरकार के इस फैसले से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिल सकेगी। हालांकि, प्रत्येक किसान को मिलने वाली राशि फसल के नुकसान और निर्धारित पात्रता के आधार पर तय होगी।
मृतकों के परिवार को अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए भी सहायता राशि बढ़ा दी है। पहले ऐसे मामलों में परिवार को 4 लाख रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब यह रकम बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है। इससे आपदा के कारण परिवार के सदस्य को खोने वाले लोगों को आर्थिक सहारा मिलेगा।
1 अप्रैल से हुए नुकसान पर भी लागू होगा फैसला
सरकार के आदेश के अनुसार, मुआवजे में बढ़ोतरी का लाभ 1 अप्रैल से 4 नवंबर 2026 के बीच प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर भी दिया जाएगा। यानी इस अवधि में प्रभावित हुए पात्र किसानों को भी बढ़ी हुई राहत राशि का लाभ मिल सकेगा।
3 करोड़ किसान परिवारों के लिए विशेष पैकेज की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही प्रदेश के करीब 3 करोड़ किसान परिवारों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज लाने की घोषणा कर चुके हैं। सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा देना है। ऐसे में मुआवजे की राशि बढ़ाने के फैसले को किसानों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
.png)
0 comments:
Post a Comment