15.172 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेसवे
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 15.172 किलोमीटर होगी। इसे छह लेन वाले एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन किया है। कंपनी ने निर्माण कार्य के लिए सबसे कम वित्तीय बोली लगाई थी। परियोजना को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल पर तैयार किया जाएगा।
1008 करोड़ रुपये से बदलेगी कनेक्टिविटी
इस एक्सप्रेसवे के बनने से चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली समेत दूसरे बड़े शहरों से बेहतर संपर्क मिलेगा। दावा है कि नई कनेक्टिविटी से दिल्ली से चित्रकूट तक का सफर करीब 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और सड़क यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।
डिफेंस और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मिलेगा फायदा
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे केवल आवागमन ही आसान नहीं बनाएगा, बल्कि बुंदेलखंड में विकसित हो रहे रक्षा और औद्योगिक कॉरिडोर को भी मजबूती देगा। बेहतर सड़क संपर्क से उद्योगों को सामान पहुंचाने, निवेश आकर्षित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
0 comments:
Post a Comment