दो साल में पूरा होगा सड़क निर्माण
इस परियोजना का निर्माण ईपीसी मॉडल के तहत कराया जाएगा। जारी टेंडर के अनुसार, इच्छुक निर्माण कंपनियां 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वहीं, 31 दिसंबर 2026 को तकनीकी बिड खोली जाएगी। चयनित एजेंसी को काम शुरू होने के बाद 24 महीने के भीतर सड़क निर्माण पूरा करना होगा।
जाम से राहत और सफर होगा आसान
फोरलेन सड़क बनने से भागलपुर से ढाका मोड़ के बीच आवागमन पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो सकेगा। अभी इस मार्ग पर वाहनों का दबाव और सड़क की सीमित चौड़ाई होने के कारण लोगों को कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। नई सड़क बनने से बसों और ट्रकों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही सड़क हादसों की आशंका कम करने और यात्रा का समय बचाने में भी मदद मिल सकती है।
भागलपुर के सांसद का ड्रीम प्रोजेक्ट
भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने परियोजना का टेंडर जारी होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे अपने लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और परियोजना के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
दरअसल, 583.47 करोड़ रुपये की यह सड़क परियोजना भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम है। निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment