अब हर क्विंटल राशन पर मिलेगा ज्यादा लाभांश
सरकार ने जुलाई महीने से कोटेदारों को प्रति क्विंटल 25 रुपये अतिरिक्त लाभांश देने का फैसला किया था। इसके बाद अब उन्हें कुल 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलना शुरू हो गया है। यानी राशन वितरण के काम के बदले पहले की तुलना में अधिक भुगतान मिलेगा। खास बात यह है कि कोटेदारों के लाभांश में करीब 14 साल बाद बढ़ोतरी की गई है।
20.90 करोड़ रुपये खातों में किए गए ट्रांसफर
दीपावली से ठीक पहले सरकार की ओर से अतिरिक्त लाभांश के रूप में 20.90 करोड़ रुपये जारी किए गए। यह रकम सीधे कोटेदारों के बैंक खातों में भेजी गई है। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के अनुसार, भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बिलों का सत्यापन भी तेजी से किया जा रहा है।
भुगतान प्रक्रिया में आई तेजी
विभाग की ओर से प्राथमिक लाभांश के 10,779 बिलों और पूरक लाभांश के 6,137 बिलों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। पीएफएमएस से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को दूर करने के बाद भुगतान में तेजी आई है। तीनों मदों को मिलाकर बिलों के सत्यापन का काम लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
14.5 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचता है राशन
उत्तर प्रदेश में करीब 80 हजार कोटेदारों के माध्यम से 14.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ मिलता है। ऐसे में कोटेदारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। सरकार ने उनसे अपील की है कि वे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निर्धारित समय पर पूरा राशन उपलब्ध कराएं और वितरण के दौरान किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
.png)
0 comments:
Post a Comment